SDM ने की छापेमारी..500 क्यूबिक फीट अवैध बालू लदा हाइवा जब्त,सरायढेला थाना में FIR दर्ज

धनबाद (DHANBAD)उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सुश्री माधवी मिश्रा के निर्देश पर जिले में खनिज संपदा के अवैध खनन, भंडारण व परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई जारी रखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी श्री उदय रजक के नेतृत्व में खनन टास्क फोर्स ने बीती रात खनिजों के अवैध खनन व परिवहन के विरूद्ध जांच अभियान चलाया।

इस संबंध में SDM उदय रजक ने बताया कि बीती रात धनबाद गोविंदपुर रोड पर गोल बिल्डिंग के पास जांच अभियान चलाया।

जांच के क्रम में हाइवा संख्या जेएच 10 बी.वाइ. 2891 को रोकने का इशारा किया। हाइवा चालक जांच दल को देखकर हाइवा वहीं छोड़कर फरार हो गया।

जांच के क्रम में हाइवा पर लगभग 500 क्यूबिक फीट बालू लदा मिला। साथ ही हाइवा की जांच करने पर बालू के संबंध में कोई भी वैध कागजात नहीं मिले।अनुमंडल पदाधिकारी उदय रजक ने बताया कि उक्त हाइवा को सरायढेला थाना को सुपुर्द किया गया। साथ ही खान निरीक्षक श्री बसंत उरांव ने सरायढेला थाना में वाहन, वाहन मालिक, वाहन चालक और इसमें संलिप्त अन्य सभी लोगों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी संख्या 209 /2024 दिनांक 10.9.2024 सरायढेला थाना में दर्ज कराई है।

जांच दल में अनुमंडल पदाधिकारी उदय रजाक, खान निरीक्षक बसंत उरांव, सुमित प्रसाद, विजय करमाली के अलावा आवंटित पुलिस बल शामिल थे।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *