पटना(PATNA): बढ़ती ठंड को देखते हुये स्कूलों के टाइम-टेबल में बदलाव कर दिया गया है। बिहार बोर्ड, CBSE एवं ICSE बोर्ड के सभी स्कूलों को दिन के 9 बजे 3.30 बजे तक ही चलाने का आदेश दिया गया है।
यह आदेश पटना के DM डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने दिया। यह नई व्यवस्था 9 जनवरी से 13 जनवरी तक लागू रहेगी। प्री स्कूल, आंगनबाड़ी में यहीं व्यवस्था रहेगी।
पटना में सुबह और शाम में गजब की ठंड बढ़ जाती है। इसे देखते हुये DM डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने पत्र जारी करते हुये कहा है कि सुबह-शाम ज्यादा ठंड रहने के चलते बच्चों के सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। इस वजह से तमाम स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। सभी स्कूल प्रबंधन को इससे अवगत करा दिया गया है।
NEWS ANP के लिए पटना से एस आलम की रिपोर्ट..
