निरसा(DHANBAD): चिरकुंडा नगर परिषद कार्यालाय में व्याप्त भ्रष्टाचार और योजनाओं में लूट खसोट मुद्दे पर राष्ट्रीय जनता कामगार संघ मुगमा एरिया अध्यक्ष राजेश मिश्रा उर्फ बिट्टू मिश्रा ने प्रेसवार्ता कर कार्यालाय में आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। वार्ता में उन्होंने श्री मिश्रा ने कहा कि नगर परिषद चिरकुंडा के पद में रहे अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के साथ साथ कई वार्ड पार्षदों अपने कार्यकाल में कई योजनाओं में घोटाला कर बंदर बाट किया है। ऐसे कई 10 मुद्दे का मांग पत्र यहां के कार्यपालक पदाधिकारी और जिला के वरीय अधिकारियों को जांच कर दोषियों पर सख्त कार्यवाई करने का मांग किया है। 25 जनवरी तक इस पर करवाई नही होने पर 26 जनवरी भारत के संविधान स्थापना दिवस पर कार्यालाय परिसर में आत्मदाह करंगे।
उन्होंने कहा पूर्व पार्षद विजय यादव अपने परिवारों के नाम तीन पीएम आवास का लाभ लिया है जबकि यह धतरल पर बना ही नही।
इसके साथ ही डबल ESL कंपनी द्वारा पथ प्रकाश मेंटनेंस में गड़बड़ी। पायनियर कंपनी को प्लांट लगाने में कार्यालाय द्वारा करोड़ो का राशि भुगतान करने जैसे कई मुद्दे शामिल है।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

