आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा भागा नगर अध्यक्ष के नेतृत्व बैठक हुई संपन्न

झरिया(JHARIYA) झरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भागा मंडल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा भागा नगर अध्यक्ष बच्चा गिरी की अध्यक्षता में मंगलवार को अग्रवाल धर्मशाला में बैठक आयोजित किया गया जंहा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागिनी सिंह उपस्थित हुई।

बैठक में वर्तमान पदाधिकारियों के बीच एक दूसरे से परिचयात्मक चर्चा हुई। इस दौरान धनबाद जिला अध्यक्ष श्रवण राय, राजेश पासवान, विष्णु त्रिपाठी,अजय निषाद, राजकुमार अग्रवाल, स्वरूप भट्टाचार्य आदि पदाधिकारीगण मौजूद रहे वही इस दौरान श्रीमती रागिनी सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को सारे मतभेद भुला कर पार्टी हित में कार्य करना है और आगामी विधान सभा चुनावों में झरिया से रिकॉर्ड मतों से भाजपा से जीता कर भाजपा एवं भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के हाथो को और मजबूत करना है ।


NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *