सिंदरी(SINDRI)लोकसभा चुनाव को लेकर धनबाद पुलिस प्रशासन अंतर राज्यीय सीमा पर सुरक्षा को लेकर काफी चौकस है। इसी को लेकर अंतर राज्यीय चेक पोस्ट बनाए गए हैं, जहां 24 घंटे पुलिस द्वारा निगरानी की जाती है।धनबाद एस एस पी एच पी जनार्दनन एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिंदरी भूपेंद्र कुमार राउत ने मंगलवार दोपहर सिंदरी अनुमंडल के अंतर्गत बलियापुर एवं सिंदरी थाना के झारखंड बंगाल सीमा पर स्थित डोंमगढ़, सिंदरी बस्ती एवं सरसाकुंडी चेक नाका चेक पोस्टों का औचक निरीक्षण किया।
नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों को अधिक सतर्कता बढ़ाने के लिए कहा गया।डोंमगढ़ चेक पोस्ट में ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को पुरस्कृत किया, वहीं सरसा कुंडी चेक पोस्ट में कुछ ड्यूटी से नदारत पुलिसकर्मियों को देखकर एसपी साहब भड़के एवं उन्हें लापरवाही बरतने के आरोप में सीडीपीओ सिंदरी से निलंबित करने के निर्देश दिए ।
दोपहर सिंदरी पुलिस अनुमंडल कार्यालय में एसएसपी धनबाद द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें एसपी साहब ने बताया कि चुनाव की तैयारियों को लेकर रिव्यू किया गया एवं कमियों को दूर करने के दिशा निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि चुनाव निष्पक्ष करने के लिए अपराधियों को चिन्हित करते हुए उनके अपराध के अनुसार 107, 108, 109,110, 116 एवं सीसीए एक्ट की तहत उनके अपराध के अनुसार कार्रवाई करने की निर्देश दिए गए हैं । शराब और नारकोटिक्स जिसका उपयोग करके चुनाव में मतदाताओं को भ्रमित कराया जाता है,उसपर रेड मारने के निर्देश दिए गए।
साथ ही पिछले 5 सालों से जिनका आर्म एक्ट, क्रिमिनल केस एवं प्रॉपर्टी ऑफेंसेस केस के अभियुक्त हैं उनकी संदिग्ध प्रवृत्ति पर थाना प्रभारियों को कार्रवाई करने की निर्देश दिए गए। इसके अलावा पुराने क्रिमिनल जिनके निगरानी प्रस्ताव नहीं बनाए गए हैं उन सभी को निगरानी प्रस्ताव एवं गुंडा पंजी में जोड़ने का सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट में की रिपोर्ट ।