Ranchi News : राज्य सरकार महिलाओं के साथ बच्चों को दे रही धोखा :अन्नपूर्णा…

Ranchi News : राज्य सरकार महिलाओं के साथ बच्चों को दे रही धोखा :अन्नपूर्णा…

रांची(RANCHI): हेमंत सरकार महिलाओं के साथ अब बच्चों को भी छलने का काम कर रही है. बच्चों का मैट्रिक का पेपर लीक होना इसी का उदाहरण है. जेपीएससी व जैक में भ्रष्टाचार का बोलबाला हो गया है. राज्य सरकार कदाचार में लिप्त है. सिर्फ अपने परिवार हित में काम कर रही है. यह बात केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कही. केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा की ओर से गांधीनगर में आयोजित बजट परिचर्चा में हिस्सा ले रही थीं. मध्यमवर्ग के लिए सरकार ने सोचा : उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से लाया गया बजट महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों के लिए सर्व समावेशी है. महिलाओं के लिए सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए यह बजट सहयोगी के रूप काम करेगा. मध्यमवर्ग के लिए पहली बार किसी सरकार ने सोचा है. बच्चों के पोषण के साथ-साथ स्वास्थ्य व पढ़ाई का खास ध्यान रखा गया है. झारखंड के लिए 70302 करोड़ का रिकॉर्ड बजट दिया गया है. अनुसूचित जनजातियों के लिए धरती आबा योजना लायी गयी है. पांच लाख महिलाओं को उद्यम से जोड़ने पर जोर : महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती सिंह ने कहा कि बजट में महिलाओं को प्राथमिकता देते हुए पांच लाख महिलाओं को उद्यम से जोड़ने का प्रावधान किया गया है. स्ट्रक्चर आधारित दीर्घकालिक विकास को बढ़ा कर विकसित भारत की मजबूत नींव रखने का कार्य किया गया है. परिचर्चा में रेखा पांडेय, कविता गुप्ता, तेजविंद्र सिंह, सुचिता सिंह, नीलम चौधरी, सीमा सिंह, रेणु तिर्की, अर्चना सिंह, लवली गुप्ता, कुमुद झा, शीतल वर्मा, हंसा श्रीवास्तव, माया सिसोदिया, निशि जायसवाल और पायल सोनी समेत कई लोग मौजूद थे.

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *