फाइलेरिया उन्मूलन के जागरुकता के लिए रैली व वाकथॉन का आयोजन..

धनबाद(DHANBAD): 10 फरवरी को सदर अस्पताल से किया जाएगा जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ.. फाइलेरिया उन्मूलन के लिए चलाये जा रहे मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम के तहत आज वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम द्वारा रैली तथा रोटरी क्लब मिड टाउन, धनबाद के द्वारा डॉ ऋषभ कुमार राणा के नेतृत्व में वाकथॉन का आयोजन किया गया।

इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ चंद्रभानू प्रतापन ने बताया कि वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत एक विशाल रैली का आयोजन सीएचसी धनबाद सदर से निकल कर रणधीर वर्मा चौक होते हुए सिविल सर्जन कार्यालय के प्रांगण में समाप्त हुई। इसमें एनसीसी (गर्ल्स), एएनएम प्रषिक्षण केन्द्र के प्रशिक्षु, एएनएम एवं स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत सहिया एवं अन्य कर्मियों ने लोगों को जागरूक किया।

वहीं वाकथॉन का आयोजन सिटी सेन्टर से रणधीर वर्मा चौक तक किया गया। इसमें जिला वीबीडी सलाहकार श्री रमेश कुमार सिंह एवं पिरामल स्वास्थ्य के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

सिविल सर्जन ने बताया कि शनिवार, दिनांक 10 फरवरी 2024, को मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11.00 बजे सदर अस्पताल से किया जाएगा।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *