रजनीकांत को लेकर फैंस के बीच गजब की दीवानगी नजर आती है। मंगलवार को मदुरै के थिरुप्परनकुंद्रम स्थित वेइलुकांतममन मंदिर उनके एक फैन ने विशेष पूजा की। यह पूजा फैन ने रजनीकांत की आने वाली फिल्म ‘कुली’ की सफलता के लिए की है।
पिछले दिनों भी तमिलनाडु के मदुरई से एक वीडियो सामने आया था, जिसमें रजनीकांत का फैन उनके नाम पर बनाए गए मंदिर में नजर आ रहा है। फैन ने मंदिर में रखी रजनीकांत की प्रतिमा का दूध से अभिषेक किया, इसके बाद पूजा-अर्चना की। वीडियो में मंदिर के चारों तरफ लगभग 5 हजार से अधिक रजनीकांत की तस्वीरें नजर आ रही हैं। यह पूजा और अभिषेक फैन ने रजनीकांत के करियर को 50 साल पूरे होने पर किया था।
क्यों चर्चा में है फिल्म ‘कुली’
रजनीकांत की फिल्म ‘कूली’ 14 अगस्त को रिलीज होगी। इसमें वह एक्शन करते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म में आमिर खान एक नेगेटिव रोल में दिखेंगे। साथ ही नागार्जुन, सत्यराज और श्रुति हासन जैसे चर्चित साउथ एक्टर भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म को लेकर रजनीकांत के फैंस के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

