PM के द्वारा चलाए गए कल्याण कारी योजनाओं से लोगों को करया अवगत, रागिनी सिंह..

झरिया(JHARIYA): अबकी बार चार सो पार के मंत्र के साथ 25 मई को होने लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागिनी सिंह झरिया और धनबाद के विभिन्न क्षेत्रों में लगतार सघन दौरा कर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील करते दिखी।

जहा इसी क्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागिनी ने भौरा उप्पर बाजार, भौरा 19 नंबर ,भौरा सब्जी मंडी, जहाज टांड़, महतो बस्ती, मिश्रा पाड़ा आदि क्षेत्र में सघन दौरा के साथ साथ नुक्कड़ जनसभा एवं जनसंपर्क कर स्थानीय लोगो से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान कर केंद्र में पुनःभाजपा की सरकार बना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधान मंत्री बनने का संकल्प लिया।

वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में हुई कल्याणकारी योजनाओं के बारे स्थानीय महिला बहनों मे जानकारी साझा कर उन्हे जागरूक किया। इस दौरान झरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चुनाव प्रधान कार्यालय में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से मुलाकात कर मतदान को लेकर रणनीति पर चर्चा की। मौके पर मुख्य रूप से भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो की धर्मपत्नी सावित्री देवी के अलावे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।


News a n p के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *