बाघमारा(BAGHMARA): BCCL ब्लॉक टू के अंतर्गत आने वाले एबीओसी पी माईन्स के लालबंगला स्थित परियोजना पदाधिकारी कार्यालय में अज्ञात चोरों ने ए सी को तोड़ प्रवेश कर हजारों की संपत्ति की चोरी कर चंपत हो गए।
BCCL प्रबंधन ने कंपनी के सुरक्षा प्रहरी सुब्बा हरिजन को कर्तब्यहिंता के आरोप में निलंबित किया।बताते चलें कि 5 जून की रात्रि में अज्ञात चोरों ने लालबंगला स्थित पी ओ कार्यालय में लगा एयर कंडीशनर को खोलकर कार्यालय प्रवेश कर लगभग 85 हजार की संपत्ति की चोरी की।
चोरों ने एक एयर कंडीशनर मूल्य45 हजार, इनवर्टर और बैटरी मूल्य25 हजार और एच पी का कलर प्रिंटर मूल्य15हजार की चोरी कर चोर चंपत हो गए।कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी के के सिंह, ब्लॉक टू एरिया नोडल अधिकारी राजीव रंजन, कार्मिक प्रबंधक पी के झा, अनिल कुमार, विकास कुमार कार्यालय पहुँचकर चोरी गए सामग्री की समीक्षा की।
घटना की लिखित सूचना बाघमारा थाना पुलिस को दे दी गयी है।बाघमारा थाना के अवर निरीक्षक मनोज कुमार पांडेय और सी आई एस एफ की इस्पेक्टर अर्चना मनीला बेग ने घटना स्थल पहुँच कर जांच पड़ताल शुरू की।
NEWS ANP के लिए बाघमारा से धरमेन्द्र सिंह की रिपोर्ट..
