PM मोदी के आगमन को लेकर धनबाद और निरसा मे किया गया प्रेस वार्ता का आयोजन, डीसी लाईन स्थाई विकल्प का धनबाद वासियों को मिलेगी सौगात….

धनबाद(DHANBAD) निरसा: गुरुवार को धनबाद भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जहां सांसद पीएन सिंह,धनबाद विधायक राज सिन्हा,बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो, भाजपा नेत्री रागिनी सिंह, पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वार्ता मे सासंद पीएन सिंह ने 1 मार्च को होने वाले प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सभी धनबाद वासियों को आमंत्रित करते हुऐ कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की अपील की। वही 29 फरवरी को दिल्ली के भाजपा कार्यालय से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा विकसित भारत मोदी की गारंटी संकल्प पत्र सुझाव अभियान का शुभारंभ किया गया।

जिसका उद्देश्य है जन-जन की आकांक्षाओं को सीधा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचाना ताकि भाजपा के विकसित भारत संकल्प पत्र का आधार बन सके आकांक्षा संग्रह अभियान कार्यक्रम जनता के समर्पण और विकास का प्रणाम होगा। वही सासंद ने कहा की प्रधानमंत्री द्वारा हर्ल प्लांट के साथ-साथ डीसी लाईन की स्थाई विकल्प सहित सिंदरी लाईन के दौहरीकरण का सौगात सहित अन्य लाभ मिल सकते है।

वहीं गुरुवार की सुबह पांडरा मोड़ स्थित भाजपा कार्यालय में निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, प्रभारी शैलेन्द्र सिंह सह जिलाध्यक्ष ग्रामीण की मौजूदगी में प्रेसवार्ता किया गया। इस दौरान उनलोगों ने बताया की शुक्रवार की सुबह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन होने जा रहा है।

इसे लेकर धनबाद ही नहीं बल्कि पुरे झारखण्ड प्रदेश में प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा में जिस तरह का उल्लास था उसी प्रकार उनके आगमन पर भी है। उनसे मिलने के लोग राज्य के साथ साथ निरसा विधानसभा के लोग आतुर है कल निरसा से हजारों की संख्या में बरवाअड्डा के लिए प्रस्थान करेंगे और पीएम का स्वागत करेंगे जिसमें कार्यकताओं में काफी उत्साह हैं और कल के पीएम का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष और धनबाद से नितेश के साथ अंजलि चक्रवर्ती की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *