भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारी की समीक्षा की गयी, भाजपा पश्चिम मंडल के कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली कर किया जनसंपर्क..

बलियापुर(BALIYAPUR): भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारी का जायजा लेने के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर ललित माखीजा एमओसीपी कार्यालय पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने चुनावी तैयारी की समीक्षा की और कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा निर्देश दिए।

डाॅ ललित माखीजा, भाजपा वरिष्ठ नेता
तारा देवी, सिंदरी विधायक पत्नी सह भाजपा नेत्री

वहीं मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि धनबाद लोकसभा सीट भाजपा भारी मतों से जीतने वाली है और ढुल्लू महतो यहां का सांसद बनेंगे और मोदी का जो 400 का पार का नारा है साकार होगा। वही भाजपा नेत्री तारा देवी ने कहा कि सिंदरी सहित सभी विधानसभा क्षेत्र में ढुल्लू महतों के पक्ष में भारी संख्या में लोग भाजपा का समर्थन कर रही है।

वहीं भाजपा बलियापुर पश्चिम मंडल के कार्यकर्ता ने विभिन्न क्षेत्रों में मोटरसाइकिल रैली निकालकर भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो के पक्ष में गांव-गांव जाकर लोगों से वोट मांग रहे हैं।

वहीं बलियापुर पश्चिम के आमटाल, पजानियाटांड़, कुसमाटांड़, गोलमारा चांदकुइयां सहित विभिन्न गांव का दौरा किया। भाजपा कार्यकर्ताओं में अरविंद सिंह, कुलदीप साव, जय राम रवानी, मुक्तेश्वर महतो ,सपन बनर्जी, समीर प्रमाणिक ,बीरची सिंह ,जीत लाल सिंह बड़े पैमाने पर कार्यकर्ता शामिल थे।

NEWS ANP के लिए बलियापुर से सिंधु कुमार की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *