Political Donation Scam: झारखंड-बिहार के 50 सीए पर टैक्स चोरी में संलिप्त होने का आरोप, 2000 करोड़ का खुलासा…

Political Donation Scam: झारखंड-बिहार के 50 सीए पर टैक्स चोरी में संलिप्त होने का आरोप, 2000 करोड़ का खुलासा…

रांची(RANCHI): राजनीतिक चंदे के नाम पर बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी का खुलासा हुआ है। झारखंड आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा की जांच में सामने आया है कि गुजरात की एक राजनीतिक पार्टी को चंदा देकर टैक्स चोरी करने की इस गड़बड़ी में झारखंड और बिहार के लगभग 50 चार्टर्ड एकाउंटेंट्स (सीए) भी शामिल हैं।

जांच के अनुसार, करोड़ों रुपये का पैकेज पाने वाले लगभग 500 आईटी प्रोफेशनल्स ने गुजरात की आम जनमत पार्टी को करीब 2000 करोड़ रुपये का चंदा दिया। इसके बाद पार्टी ने पांच प्रतिशत कमीशन काटकर बाकी नगद राशि दाताओं को लौटा दी। इस प्रक्रिया में कई सीए ने न केवल आईटी प्रोफेशनल्स की मदद की, बल्कि खुद भी आयकर अधिनियम की धाराओं का गलत लाभ उठाया।

कुछ सीए ने लौटाई गई नगद रकम अपने खाते में जमा कराई, जबकि कई ने अपने माता-पिता के खातों में पैसे डलवाए। पूछताछ में सीए ने इस गड़बड़ी को स्वीकार किया है।

आयकर विभाग ने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) से शिकायत करते हुए संलिप्त सीए का लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा की है। इनमें से कई सीए देश की बड़ी कंपनियों में उच्च पैकेज पर कार्यरत बताए जा रहे हैं।

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *