फिरौती के लिए अपह्रत व्यवसायी रंजीत एवं उसके पुत्र को पुलिस ने 08 घंटे के अंदर किया सकुशल बरामद, 02 गिरफ्तार,..दोस्त ही निकला साज़िशकर्ता…

धनबाद (DHANBAD)धनबाद जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र से कोयला व्यवसायी रंजीत शर्मा एवं उनके 4 वर्ष के पुत्र के अपहरण मामले का धनबाद पुलिस ने खुलासा कर दिया है ।मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है पकड़े गए अपराधियों के नाम पिंटू कुमार और संतोष कुमार है दोनों लोयाबाद थाना क्षेत्र के हैं जबकि वे बिहार के मूल निवासी है। उनके पास से अपहृत कारोबारी का एटीएम कार्ड पैन कार्ड, डीएल और आईफोन मोबाइल समेत कई अन्य सामग्री बरामद हुई है इसके अलावा तीन बाइक भी बरामद हुई है।

अपहरण की वारदात का खुलासा करते हुए सिटी एसपी अजीत कुमार ने बताया कि 20 जुलाई को व्यवसायी का पुत्र समेत फिरौती के लिए अपहरण किया गया था .. 01करोड़ की फिरौती मांगी गई थी। गोविंदपुर थानेदार रविकांत प्रसाद के नेतृत्व में टीम गठित कर पुलिस ने 08 घंटे के भीतर व्यवसाई एवं उनके पुत्र को सकुशल बरामद कर लिया।

इस घटना में शामिल अन्य अपराधियों की तलाश में छापेमारी जारी है घटना का मास्टरमाइंड भी जल्द पुलिस के गिरफ्त में होगा। दिलचस्प बात ये है कि इस अपहरण कांड में कोयला कारोबारी रंजीत का दोस्त ही साजिश में शामिल था..

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *