मिहिजाम– पश्चिम बंगाल सीमा पर स्थित मिहिजाम में फुल फ्रेम में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। एका एक बड़ी संख्या पुलिस बल की गस्ती देख लोग एक ओर अचंभित थे। वहीं दूसरी तरफ आधुनिक हथियारों से लैस पुलिस के जवान तय मार्ग पर बढ़ते चले जा रहे थे। इनके बुटों की खट खटा खट की आवाज असमाजिक तत्वों की सांस फूला रहा था। वहीं इस आवाज में आम और खास लोगों को राष्ट्र भक्ति की स्वरलहरियां सुनाई दिया।
दरअसल चुनाव आयोग के निर्देशानुसार समय समय पर फ्लैग मार्च कर लोगों में सुरक्षा का अलख जगाना है। जिससे निर्भीक वातावरण में मतदाता राष्ट्रनिर्माण के महापर्व में हिस्सा ले सके। इसके लिए थाना प्रभारी राजीव रंजन कुमार और पुलिस निरीक्षक एस पी यादव के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया।
यह मिहिजाम थाना परिसर से निकला। जो मुख्य मार्ग होकर हनुमान मंदिर पहुंचा। वहां से रेलवे लाइन पार कर हट्टिया के रास्ते थाना परिसर लौटा। इस दौरान माईक से मतदान में निर्भीक होकर भाग लेने की लगातार घोषणा हो रहा था। वहीं असमाजिक तत्वों से शांति व्यवस्था में खलल डालने पर कठोर कार्रवाई करने का पुलिस लगातार वार्निंग दे रही थी।
NEWS ANP के लिए जामताड़ा से R.P.सिंह की रिपोर्ट..