लाखों रुपए के अवैध एटीएम लॉटरी के साथ पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार..

पाकुड़(PAKUD): एसपी को मिले गुप्त सूचना के आधार पर उनके द्वारा दिए निर्देश की आलोक में पुलिस की टीम ने नगर थाना अंतर्गत अजमेरी टोला में स्थित एक घर में छापेमारी कर लाखों रुपए के एटीएम लॉटरी के साथ एक लॉटरी विक्रेता को गिरफ्तार किया है।

गुरुवार को नगर थाना में एडीपीओ डी एन आजाद ने प्रेस वार्ता आयोजित करते हुए जानकारी दिया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि नगर थाना अंतर्गत अजमेरी टोला स्थित मो0 चांद अंसारी के घर में कुछ लोग लॉटरी का बंटवारा कर रहे हैं

डीएन आजाद, एसडीपीओ

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक ने मेरे नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया जिसमें नगर थाना प्रभारी अजय आर्यन, पुलिस अवर निरीक्षक अभिषेक कुमार, मनिता कुमारी,सहायक अवर निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, योगेश प्रसाद यादव समेत कई पुलिस के जवान शामिल थे।

बुधवार देर रात हरिनदंगा बाजार की अजमेरी टोला स्थित मोहम्मद चांद अंसारी के घर में छापेमारी किया गया तो टीम को देखकर मौके पर मौजूद चार-पांच लोग कार्टून और बोरी लेकर भागने लगे उन लोगों का पीछा किया गया और इस दौरान चांद अंसारी को कार्टून के साथ गिरफ्तार किया गया कार्टून खोल कर देखा गया तो उसमें से लाखों रुपए का अवैध एटीएम लॉटरी बरामद किया गया

इसकी अनुमानित कीमत 30 से 40 लाख रुपए होगी। एसडीपीओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपों से पूछताछ किया जा रहा है पूछताछ के आधार पर अन्य लॉटरी विक्रेताओं को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित लॉटरी का व्यापार किसी भी कीमत में चलने नहीं दिया जाएगा।

NEWS ANP के लिए पाकुड़ से जयदेव की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *