धनबाद(DHANBAD): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड के धनबाद दौरे पर पहुंचे जहां उन्होंने. वो सिंदरी में 9000 करोड़ की उर्वरक फैक्ट्री का उद्घाटन किया,इसकी कुल उत्पादन क्षमता 12 लाख 70 हजार टन है. इसके साथ ही प्रधानमंत्री धनबाद रेल मंडल की 13 हजार 7सौ करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया हैं. झारखंड में पीएम ने कुल 6400 करोड़ की योजनाओं का तोहफा दिया है..
बता दे कि पीएम मोदी ने FCI सिंदरी के बंद फैक्ट्री के स्थान पर HURL खाद कारखाना का 2018 में शिलान्यास किया था. उद्घाटन के पीएम दिन के लगभग 12:30 बजे बरवअड्डा हवाई पट्टी पहुंच कर विजय संकल्प महारैली कर चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया।
भाषण के महत्वपूर्ण अंश
मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा
- माफी मांगना ..क्षमा मांगना चाहता हूं उन लोगो से जो धूप में भी खड़े हो कर मुझे सुन रहें है- पीएम मोदी
- यह आपका तप बेकार नहीं जाने दूंगा
- धूप में तपकर आशीर्वाद दे रहें है उनको विश्वास दिलाता हुँ की विकास करके ब्याज समेत आपको लौटाऊंगा ,आपको गारंटी देता हूं
- कभी कभी मै सोचता हूं कि कितने जन्मों का पुण्य मिला है ,जिसके कारण मुझे प्यार और आशीर्वाद मिला है…शरीर का कण कण जनता के नाम
- 2018 में सिंदरी खाद कारखाना का शिलान्यास किया था आज 01 मार्च को लोकार्पण कर दिया।
- खाद कारखाना खुलने की किसी को उम्मीद नही थीं पर मोदी ने 22 साल बाद खाद्य कारखाना का उद्घाटन कर राष्ट्र को समर्पित किया।
•इस बार 400 पार- पीएम मोदी
- मोदी के गारंटी में दम है
- भरोसा का नाम मोदी है
- कर्णपुरा बिजली में पिछली सदी अटल जी ने नीव रखी थी,लेकिन यूपीए ने इस पर कोई काम नहीं किया
- भाजपा सरकार का मतलब है विकास और तेज विकास
- जहां से उम्मीद खत्म हो जाती है वहां से मोदी की गारंटी शुरू होती है..
- सौभाग्य योजना से धनबाद में 1लाख घरों में बिजली पहुंचा है
- झारखंड के देवघर में एयरपोर्ट और एम्स दिया
- JMM मतलब है जमकर लूट कर खाओ पार्टी
- 27 रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत सौंदर्यीकरण शुरू हुआ है
- झारखंड में जब से जेएमएम और कांग्रेस की सरकार बनी लूटपाट शुरू है
- जनता के पैसे को लूटने वाले , बेनामी संपत्ति बनाने वाले भ्रष्टाचारियो को जेल जाना होगा..
- झारखंड में नोटो का खेल टीवी पर देखा है
- झारखंड में तुष्टिकरण की सरकार चल रहा है..
- परिवारवादी अपने परिवार की सोचते है ,हम देश की सोचते है..
- मोदी आपके बच्चे के भविष्य की बात सोचता है
- JMM पारिवारिक पार्टी है
- धनबाद औद्योगिक और मजदूरों का शहर है•मोदी ना झुकने वाला है और ना हटने वाला है..
- इंडी गठबंधन के लोग विकास विरोधी है..
- माताओं बहनों की सेवा हमारा लक्ष्य•एक देश एक राशन कार्ड..
- गैस योजना , टॉयलेट योजना
- मोदी झारखंड में पानी की समस्या के समाधान में जुटा है।
- झारखंड में जल मिशन का 50 प्रतिशत काम पुरा नही हुआ .. इंडी गठबंधन विकास विरोधी है•इंडी गठबंधन के बिचौलिए का कमीशन बंद है..इसलिए मोदी के खिलाफ पानी पी पी कर गाली देते है
- ये मोदी इस कार्य में जुटा है
- उनकी गाली मुझ तक नहीं पहुंच पाती है क्योंकि जनता मेरे और उनके बीच खड़ी है
- जितना कीचड़ उछालगो उतना कमल खिलेगा..
- आदिवासी कल्याण विभाग बीजेपी ने ही बनाई
- वनवासी कल्याण योजना पर 24,हजार करोड़ की योजना बनाई
- आपका सपना ही मोदी का संकल्प है
- मेरे देश का गरीब जल्दी से जल्दी गरीबी रेखा से बाहर है उनका बाहर निकलना लक्ष्य है
- 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले है
- जनता से कहा ,धनबाद में आप जहां भी जाएं ..आप अपने पड़ोसियों और परिवार जनों को मेरी ओर से मोदी का प्रणाम कहिएगा…
- पीएम ने विरोधियों पर किया तंज..इतनी ज़ोर से नारा लगाइए कि जेलो में गूंज सुनाई पड़नी चाहिए
NEWS ANP के लिए नितेश और अंजली के साथ कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट…