बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से मतदान करने की अपील की है।
पीएम मोदी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा “बिहार में आज लोकतंत्र के उत्सव का पहला चरण है। विधानसभा चुनावों में इस दौर के सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे पूरे उत्साह के साथ मतदान करें। इस मौके पर पहली बार वोट डालने जा रहे राज्य के अपने सभी युवा साथियों को मेरी विशेष बधाई। याद रखना है — पहले मतदान, फिर जलपान!”
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

