तमिलनाडु(TAMILNADU):तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुए इस आयोजन के मौके पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, तमिलनाडु के राज्यपाल आर. एन. रवि, राज्य के वित्त मंत्री थांगम थेनारसु और अन्य नेता मौजूद थे, लेकिन इस कार्यक्रम के दौरान सबकी दिलचस्पी ये जानने में थी कि आखिर प्रधानमंत्री के राज्य में आगमन पर सूबे के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन कहां थे?
आखिर कहां थे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री?
उल्लेखनीय है कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन राज्य के नीलगिरि जिले में आयोजित कार्यक्रमों में भाग ले रहे थे. मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा, ‘उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रामेश्वरम में होने वाले कार्यक्रम में अपनी अनुपस्थिति के बारे में पहले ही सूचित कर दिया था.’ उन्होंने कहा, ‘नीलगिरि में आयोजित पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के भाग लेने के कारण वे स्वयं उपस्थित नहीं हो पाएंगे, लेकिन इस दौरान उनके मंत्री थंगम थेनारासु और राजकन्नप्पन प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे.’
NEWSANP के लिए तमिलनाडु से ब्यूरो रिपोर्ट

