धनबाद(DHANBAD): भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर के द्वारा आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा के निमित्त सिटी सेंटर गांधी चौक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा स्थल पर जिला अध्यक्ष श्रवण राय की अध्यक्षता में स्वच्छता अभियान चलाया गया.
इस अभियान के तहत शहर के विभिन्न हिस्सों एवं कई मंडलों में भी स्वच्छता जागरूकता और सफाई अभियान चलाया गया.
ज्ञातव्य है कि भाजपा धनबाद महानगर जिला द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं.
इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित होकर धनबाद विधायक सह झारखंड विधानसभा के सचेतक राज सिन्हा ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा स्थल पर झाड़ू लगाकर साफ सफाई की.इस अवसर पर विधायक राज सिन्हा ने कहा कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता ,140 करोड़ देशवासियों के जीवन को सुखमय बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत, एक भारत -श्रेष्ठ भारत के स्वप्नदृष्ष्टा हमारे प्रेरणा स्रोत आदरणीय मोदी जी ने अब तक गरीबों ,दलितों, किसानों, मजदूरों, महिलाओं, बच्चों ,सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े और मध्यम वर्ग के कल्याण के लिए जितने कार्य किए हैं वह अभूतपूर्व है.ऐसे में प्रधानमंत्री का जन्मदिन हम समाज के बीच अपने सेवा कार्यों के माध्यम से मना रहे हैं .इस कार्यक्रम का उद्देश्य शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाना है साथ ही लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है.
भाजपा महानगर जिला अध्यक्ष श्रवण राय ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सदैव समाज हित में अपने सेवा कार्यों के माध्यम से आम जनता की सेवा करने को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से प्रेरित हैं .भाजपा धनबाद महानगर जिला द्वारा आयोजित स्वच्छता अभियान एक महत्वपूर्ण कदम है जो शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने में मदद करेगा.
भाजपा धनबाद महानगर जिला के स्वच्छता अभियान प्रभारी सर जिला मंत्री पंकज सिन्हा ने कहा कि स्वच्छता का महत्व हमारे जीवन में बहुत अधिक है. यह न केवल हमारे शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है बल्कि हमारे मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करता है .महानगर के सभी 17 मंडल में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत 2 अक्टूबर तक कहीं ना कहीं स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा जो आज से शुरू हो गया.
इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश राही, जिला महामंत्री मानस प्रसून, जिला उपाध्यIक्ष वीरेंद्र हांसदा , तमाल राय ,मंडल अध्यक्ष राजाराम दत्ता, सरोज शुक्ला,नीरज सिन्हा, मुन्ना शर्मा,शुभम बनर्जी सहित कई अन्य थे.
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह कि रिपोर्ट

