PM मोदी का “मिशन बिहार” कल से शुरू, यहां से आगाज…

PM मोदी का “मिशन बिहार” कल से शुरू, यहां से आगाज…

बिहार(BIHAR) : PM नरेंद्र मोदी आज यानी 23 अक्तूबर से बिहार में चुनावी जनसभाओं की शुरुआत करेंगे, भाजपा ने इस दौरे को “मिशन बिहार” के रूप में लिया है। पहली जनसभा कल सासाराम से होगी, फिर गया और भागलपुर में जनता से सीधा संवाद होगा। भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और प्रदेश संगठन ने इस अभियान को ऐतिहासिक बनाने के लिये कमर कस ली है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, PM मोदी की रैलियों को दो लक्ष्यों पर केंद्रित किया गया है, जहां पार्टी कमजोर है, वहां मोदी की जनसभाओं से चुनावी पकड़ मजबूत करने की कोशिश होगी, वहीं, जहां पहले से बढ़त है, वहां कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जोश भरने की योजना है। हर रैली के लिये सैकड़ों बसों की व्यवस्था की गई है ताकि आसपास के गांवों और कस्बों से लोग रैली स्थल तक पहुंच सकें। उम्मीदवार भी मंच साझा करेंगे। इस बीच गृहमंत्री अमित शाह भी बिहार के चुनावी रण में उतर चुके हैं। 23 अक्तूबर को वे पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से चुनावी समीकरणों पर चर्चा करेंगे। 24 अक्तूबर को सीवान और बक्सर एवं 25 अक्तूबर को नालंदा, मुंगेर और खगड़िया में जनसभा को संबोधित करेंगे।

मोदी की रैलियों का शेड्यूल — एक नजर में
तारीख स्थान रैलियों की संख्या

23 अक्तूबर सासाराम, गया, भागलपुर 3
28 अक्तूबर दरभंगा, मुजफ्फरपुर, पटना 3
1 नवंबर छपरा, पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर 3
3 नवंबर पश्चिमी चंपारण, सहरसा, अररिया 3
इस शृंखला में मोदी कुल 12 जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *