PM नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर MLA सह बीजेपी सचेतक राज सिन्हा ने अपने आवासीय कार्यालय पर 17 सितंबर को रक्तदान शिविर का किया आयोजन…

PM नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर MLA सह बीजेपी सचेतक राज सिन्हा ने अपने आवासीय कार्यालय पर 17 सितंबर को रक्तदान शिविर का किया आयोजन…

धनबाद(DHANBAD): धनबाद विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा के द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वें जन्मदिन पर कल आयोजित सेवा पख़वाड़ा के तहत जगजीवन नगर स्थित आवासीय कार्यालय परिसर मे “रक्तदान शिविर” लगाया जायेगा.

ज्ञात हो कि, यह रक्तदान शिविर विधायक सिन्हा द्वारा मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष मे कई वर्षों से लगाया जाता है. विधायक सिन्हा इस संबंध मे कहते है कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को आत्मसात करते हुए प्रधानमन्त्री के जन्म का यह उत्सव पुरे धनबाद में भब्य स्वरूप मे मनाया जायेगा. रक्तदान शिविर की शुरुआत शुबह 10:00 बजे से की जायेगी.

सिन्हा ने यह भी कहा कि, प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्त्व मे केंद्र सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों तथा योजनाओं में गरीब, शोषित, वंचित, उपेक्षित वर्ग के सामाजिक और आर्थिक उत्थान का भाव सर्वोपरि है. इनसे मुझे और सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को सेवा कार्य की प्रेरणा मिलती है.

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *