Pahalgam Attack: गुरेज, वेरिनाग सहित कश्मीर में 50 टूरिस्ट डेस्टिनेशन बंद, पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार का बड़ा फैसला….

Pahalgam Attack: गुरेज, वेरिनाग सहित कश्मीर में 50 टूरिस्ट डेस्टिनेशन बंद, पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार का बड़ा फैसला….

Jammu and Kashmir Tourist Sites Shut: पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर सरकार ने प्रदेश में दर्जनों रिसॉर्ट और आधे से ज्यादा टूरिस्ट डेस्टिनेशन को बंद कर दिया है। शांत घाटियों और खूबसूरत पहाड़ों के लिए जाने जाने वाले केंद्र शासित प्रदेश में करीब 50 पर्यटन स्थल और ट्रैकिंग मार्गों को बंद कर दिया गया है। बडगाम में दूधपात्री और अनंतनाग में वेरीनाग जैसी कई टूरिस्ट प्लेस को भी लोगों के लिए बंद कर दिया गया है।

पर्यटन ही जम्मू-कश्मीर के स्थानीय लोगों की आय का एक बड़ा सोर्स है। हमले के बाद डरे हुए टूरिस्ट केंद्र शासित प्रदेश से भाग रहे हैं, जबकि कई यात्रियों ने अपनी यात्राएं रद्द कर दी हैं। एक हफ्ते पहले तक तो पहलगाम शहर में टूरिस्टों की संख्या काफी अच्छी थी। लेकिन अब धीरे-धीरे इस संख्या में भारी गिरावट आई है। स्थानीय लोगों को इस बात का भी डर सता रहा है कि पर्यटन में गिरावट के बाद उनकी इनकम पर काफी असर पड़ेगा। हालांकि, स्थानीय लोगों ने आतंकी हमले की निंदा करते हुए विरोध प्रदर्शन भी किए हैं और पीड़ितों के साथ अपनी एकजुटता दिखाई है।

जम्मू-कश्मीर के सीएम ने जताया दुख
जम्मू-कश्मीर विधानसभा के स्पेशल सेशल में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि कश्मीर के लोग निर्दोष लोगों की हत्या के खिलाफ खुलकर सामने आ गए हैं और लोगों को अलग-थलग करने वाली किसी भी गलत कार्रवाई से बचना चाहिए। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि दो दशक से ज्यादा समय में यह पहली बार है कि जम्मू-कश्मीर के लोग किसी आतंकवादी हमले के विरोध में इतनी बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरे हैं।

जम्मू-कश्मीर सीएम ने कहा कि कठुआ से लेकर कुपवाड़ा तक, ऐसा कोई शहर या गांव नहीं है जहां लोगों ने इसके खिलाफ प्रदर्शन न किया हो। उन्होंने यह भी कहा कि पीड़ितों से माफी मांगने के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं। सीएम अब्दुल्ला ने यह भी कहा कि वह इस मौके पर केंद्र सरकार से पूर्ण राज्य की मांग भी नहीं करेंगे। उनकी राजनीति इतनी सस्ती नहीं है।

सुरक्षाकर्मियों ने कई जगह ली तलाशी
बैसरन में हाल ही में हुए हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने आतंकी नेटवर्क पर अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। श्रीनगर, डोडा और किश्तवाड़ में कई जगहों पर छापेमारी की गई। इसमें आतंकी संगठनों से जुड़े संदिग्ध लोगों को निशाना बनाया गया। इस अभियान के तहत कथित तौर पर आतंकियों से जुड़ी कई संपत्तियों को ध्वस्त कर दिया गया। सुरक्षाकर्मियों ने घाटी में 600 से ज्यादा जगहों की तलाशी ली है और सैकड़ों संदिग्धों से पूछताछ की है।

NEWSANP के लिए जम्मू कश्मीर से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *