Operation Sindoor: भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर किया अपनी पेशेवर क्षमता का प्रदर्शन…

Operation Sindoor: भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर किया अपनी पेशेवर क्षमता का प्रदर्शन…

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर इसलिए सफल हो सका क्योंकि भारतीय सेना पेशेवर तौर पर ट्रेंड और आधुनिक तकनीक से लैस है. भारतीय सेना ने आम नागरिकों को नुकसान पहुंचाए बिना जिस सटीकता से पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया , वह देश के लिए गर्व की बात है. इस ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान स्थित 9 आतंकी ठिकानों को सेना ने नष्ट किया, जिसमें कई आतंकी मारे गए. यह दर्शाता है कि सेना राष्ट्रीय सुरक्षा में अहम रोल अदा करती है. गुरूवार को नेशनल क्वालिटी कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यह बात कही.

रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत हमेशा से एक जिम्मेदार देश के तौर पर काम करता रहा है और हर विवाद का हल संवाद के जरिये करने का पक्षधर रहा है. हालांकि अगर कोई भारत के संवाद करने की क्षमता को कमजोरी समझने की भूल करता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की भी क्षमता रखता है. देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए सरकार हर जरूरी कदम उठाने के लिए तैयार है. भविष्य में अगर भारत के खिलाफ कोई गलत इरादे से काम करने की कोशिश करेगा तो उसे उचित जवाब मिलेगा.

रक्षा उत्पादन बढ़ाना है सरकार का लक्ष्य

रक्षा मंत्री ने कहा कि तकनीक के प्रयोग से सामान की गुणवत्ता सुनिश्चित करना समय की मांग है. वैश्विक स्तर पर रक्षा क्षेत्र में भी रक्षा उत्पाद की गुणवत्ता मायने रखती है. यही वजह है कि केंद्र सरकार वर्ष 2014 के बाद से ही रक्षा उत्पादन करने वाली कंपनियों को हर मोर्चे पर सशक्त बनाने का काम कर रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोशिश देश काे रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की है. रक्षा उपकरण के मामले में आत्मनिर्भर हुए बिना कोई भी देश सशक्त नहीं हो सकता है. अगर भारत रक्षा उपकरण के मामले में दूसरे देश पर निर्भर रहेगा तो इसका मतलब है कि हम अपनी सुरक्षा अन्य देशों के हवाले कर रहे हैं.

मोदी सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लिए कई अहम कदम उठाया. सरकार ने देश के विभिन्न हिस्सों में रक्षा औद्योगिक गलियारा विकसित करने का काम किया. सरकार रक्षा उपकरणों का उत्पादन बढ़ाने के साथ ही इसके गुणवत्ता का विशेष महत्व दे रही है. इसके लिए ऑर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड का पुनर्गठन किया गया.

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *