राँची पंडरा थाना क्षेत्र में पंचवटी नामक एक जेवर दुकान मे गुरुवार को दिन दहाड़े हथियार बंद तीन डकैतों ने लूट को दिया अंजाम…

राँची(RANCHI): डकैती के समय डकैतों ने पहले दुकान मे मौजूद मालिक को अपने कब्जे मे लिया… जिसके बाद दुकान मे मौजूद बाकि के तमाम कर्मचारीयों को अपने बंदूक के नोक पर ले लिया जिसके बाद डकैतों की नजर जिस -जिस आभूषण पर पड़ी उन्होने सभी आभूषण को लूट लिया…और हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए…

घटना की खबर सुन पंडरा थाना पुलिस मौके पर पहुँच गई… और मामले की जाँच मे जुट गई…

अब ऐसे मे डकैतों ने आभूषण दुकान से कितना आभूषण लुटा है…उसके लिए आभूषण दुकान का स्टॉक का मिलान किया जा रहा है… स्टॉक मिलने के बाद ही यह स्पष्ट रूप से पता चल पाएगा की आभूषण दुकान मे कितना का लूट हुआ है…

पंडरा थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय ने बताया कि वह गवाही देने के लिए राजधानी से बाहर आए हुए हैं, लूट की सूचना मिली है जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. पंचवटी जेवलर्स दुकान में तीन की संख्या में आए अपराधियों के द्वारा लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है.

जेवर दुकान में लूट की सूचना मिलते ही पूरे शहर में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है. जेवर दुकानदार ने बताया है कि तीनों अपराधी एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हुए हैं. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है.

NEWS ANP के लिए रांची से V SIngh की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *