विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर झरिया कोल्डफिल्ड चिल्ड्रेन क्लासेस ने बच्चों बीच बाटी सफाई संबंधी कई सामग्री..

झरिया(JHARIYA): विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर, झरिया के कोलफील्ड चिल्ड्रेन क्लासेस द्वारा झरिया कोयला क्षेत्र के जरूरतमंद बच्चों के बीच साफ सुथरा रहने के लिए सफाई सेट प्रदान करने के लिए एक परियोजना शुरू की गई जिसमें बच्चें को एक गमछा एक कंघी, टूथ ब्रश,टूथ पेस्ट, साबुन, नेल कटर आदि उपलब्ध कराई गई।


जहां 35 से अधिक बच्चों को लोदना के दीपुधौडा़ मे वितरण किया गया इसके अलावा झरिया शहर के बच्चों के बीच सामग्री प्रदान किया गया। पोस्टर और स्लोगन के माध्यम से कोलफील्ड चिल्ड्रन क्लासेज के ओर से खुद को कैसे साफ रहना है के वारे जानकारी दी।

क्लासेज कि संस्थापक पिनाकी राय ने बताया कि, मुंबई कमांडो हॉस्पिटल के कैंसर सर्जन डॉ. राजमोहन और डॉक्टर हॉर्स्ट स्कूलमेयर के सहयोग से हमने शिक्षा और स्वस्थ जागरूकता अभियान पिछले कई सालों के कर रहें, आज भी कोलियरी इलाका में साफ और स्वस्थ रहने को लेकर विश्व स्वस्थ दिवस मनाया गया। आगे भी जारी रहेगा।

वहीं बच्चों को साबुन, ब्रश कंघी और गमछा आदि मिलने से खुशियां मनाते दिखाई दी।


कार्यक्रम में पिनाकी राय, आरएसपी कॉलेज रिंकी कुमारी , सोनू कुमार एसएसएलएनटी कॉलेज के सुमन कुमारी , शिक्षिका मोसुमी राय के साथ बच्चों दिपुधौडा़ के सिमरन कुमारी, कोमल कुमारी, नयना कुमारी, जिगर कुमार, पायल कुमारी, रचना कुमारी, ललिता कुमारी, अमन कुमार, सनी कुमार, देव कुमार आदि मौजूद रहे उधर झरिया में गुंजन कुमारी, समर कुमार, रौनक कुमार, मुस्कान कुमारी , अंजली कुमारी , रणवीर कुमार समेत कई अन्य बच्चों को भी स्वस्थ सामग्री दी गई।

NEWS ANP के लिए झरिया से अरविन्द सिंह बुंदेला की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *