श्रीराम लला के प्राण-प्रतिष्ठा उत्सव पर्व को लेकर तिसरा क्षेत्र में राम भक्त गाजे बाजे के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली, जय श्रीराम के नारों से गुंजमय हो उठा क्षेत्र..

झरिया(JHARIYA)। श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर उत्साहपूर्ण राम भग्तों ने भव्य शोभा यात्रा गाजे बाजे के साथ सोमवार को एमओसीपी से निकाली गई। जो अलकडीहा पतालेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण पहुंची।

जहां राम भग्तों को मंदिर पुजारी परिवार द्वारा स्वागत की गई। तत्पश्चात राम भक्त जयकारा लगाते हुए काॅलोनियों में भ्रमण करते हुए चांद कुईया मोड़ के पश्चात वापस एमओसिपि लौट आए।

मौके पर राम भग्त संतलाल प्रामाणिक, मंटू रवानी, श्याम सुंदर विश्वकर्मा, अशोक कुमार श्रीवास्तव, दीपक पाण्डेय, दीपक दूबे, सुनील मोदक, पवीर ठाकुर, सतेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, रितेश निषाद, कुलदीप साव, बिंरची सिंह, पंकज सिंह, अशोक महतो, संजय मजुमदार, विश्वामित्र महतो, गुरुचरण महतो, कलीचंद रवानी, चंदन रवानी, अमोद ठाकुर, सुनिल ठाकुर, के अलावा तिसरा थाना प्रभारी शंकर कुमार विश्वकर्मा अपने पुलिस बल के साथ मुस्तैदी के साथ मौजूद रहें।
वही गोलकडीह स्थित बजरंग बली मंदिर प्रांगण व अमरनाथ शिव मंदिर प्रांगण में अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 24 घंटें का अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया गया हैं।

NEWS ANP के लिए झरिया से अरविन्द सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *