अंतर्राष्ट्रीय मई दिवस के अवसर पर “बिहार कोलियरी कामगार यूनियन (सीटू) ” के भट्ठा मजदूरों द्वारा बलियापुर में मजदुर दिवस मनाया गया..

झरिया(JHARIYA): सर्वप्रथम मजदूरों का लाल झंडा किसान नेता संतोष महतो ने फहराया एवं शिकागो के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए 1 मिनट का मौन धारण किया गया।


अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर भट्ठा मजदूरों कि ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता किसान नेता कामरेड संतोष महतो, कामरेड समीरण विद, एवं कामरेड सुबल मलिक ने अपना वक्तव्य रखा।


कार्यक्रम में जीतू रजक, अर्जुन महतो ,पानमुनि मझीआईन, सुधीर महतो ,परमेश्वर महतो, गणेश मलिक ,महावीर मंडल, मुख्य रूप से शामिल थे। अध्यक्षता सुबल मलिक ने की, गगन भेदी नारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

NEWS ANP के लिए झरिया से भोला बाउरी की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *