लोस चुनाव को लेकर एसएसपी के निर्देश पर धनबाद पुलिस ने नक्सल प्रभावित मनियाडीह में चलाया जनसंपर्क अभियान, कम्यूनिटी पुलिसिंग पर विशेष जोर..

धनबाद(DHANBAD): आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नक्सल प्रभावित मनियाडीह में पुलिस ने चलाया जनसंपर्क अभियान,बूथों की सुरक्षा का जायजा लेने के बाद भयमुक्त वातावरण में लोगों से मतदान की अपील। शिक्षा के प्रति बच्चों को स्कूल जाने को किया गया प्रेरित।

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर SSP के आदेशानुसार पुलिस विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। बूथों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ साथ मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत 14 फरवरी को मनियाडीह थाना अंतर्गत पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय 2 धनबाद संदीप कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस बल के जवानों ने मनियाडीह थाना क्षेत्र में पढ़ने वाले नक्सल प्रभावित गांव पलमा, नवादा, नेमोरी, बस्तीकुल्ही, जीतपुर आदि का दौरा करते हुए एरिया डोमिनेशन किया।

पुलिस उपाधीक्षक ने उक्त सभी गांव में पढ़ने वाले बूथों का निरीक्षण कर सुरक्षा के अलावे मूलभूत सुविधाओं का भी जायजा लिय। पुलिस पदाधिकारियों ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ वार्तालाप कर क्षेत्र की जानकारी लेते हुए लोगों को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करते हुए मुसीबत में हरसंभव मदद का भरोसा भी दिलाया।

ग्रामीणों से बातचीत के दौरान पुलिस उपाधीक्षक श्री संदीप गुप्ता ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 भय मुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए धनबाद पुलिस दृढसंकल्पित है। पुलिस ने चुनाव के दौरान लोगों से भारी संख्या में मतदान करने की अपील भी की।

पदाधिकारियों ने सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देते हुए लोगों से घुल मिलकर पुलिस एवं आमजनों के बीच परस्पर सहयोग की भावना विकसित करने पर जोर दिया, इसके साथ ही गांव के बच्चों के बीच बिस्किट एवं ट्रॉफी का वितरण कर बच्चों को स्कूल जाने हेतु प्रेरित करते हुए पुलिस के प्रति सकारात्मक सोच लाने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय 2 धनबाद श्री संदीप कुमार गुप्ता, पुलिस निरीक्षक टुंडी मोहम्मद साजिद हुसैन, मनियाडीह थाना प्रभारी पवन चौधरी एवं सशस्त्र बल के जवान मौजूद थें।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *