झरिया। धनबाद SSP के निर्देशानुसार झरिया थाना पुलिस द्वारा एक विशेष छापामारी अभियान चलाया गया जंहा स्थाई वारंट का वारंटी को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया गया। जिसमें दो स्थाई वारंट का वारंटी भूचकुनिया भुईया,पिता भोंदू भुइया पता गुलगुलिया पट्टी थाना झरिया जिला धनबाद का रहने वाला है।
वही पांच स्थाई वारंट का वारंटी संजय कुमार भारती, पिता योगेन्द्र भारती पता कतरास रोड़ चौथाई कुली थाना झरिया जिला धनबाद का रहने वाला है जो 10 वर्षों से फरार चल रहे थे। इन दोनों फरारी का पुलिस को लंबे समय से इंतजार था जिसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
NEWS ANP के लिए झरिया से अरविन्द सिंह की रिपोर्ट…
