गायत्री ज्ञान मंदिर सिंदरी के प्रांगण में चैत्र नवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर तीन कुण्डीय गायत्री महायज्ञ संपन्न हुआ..

सिन्दरी (धनबाद) बुधवार को गायत्री ज्ञान मंदिर सिंदरी के प्रांगण में चैत्र नवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर सुबह 09 बजे से तीन कुण्डीय गायत्री महायज्ञ छः पालियों में पूजा अर्चना के साथ संपन्न हुआ।

जिन परिजनों ने नवरात्रि संकल्प लिया था ,नौ दिनों तक कलश स्थापना के साथ साथ पूजा अर्चना करते हुए, आज सुबह से ही पूजा, मंत्र जाप हवन-यज्ञ के बाद व्रत धारियों ने विशेष पूर्णाहुति करके व्रत संपन्न किया।

महाआरती के पश्चात सभी भक्तजनों ने कुमारी कन्याओं का चरण पखारते हुए कन्याओं को चुनरी ओढ़ाकर महाप्रसाद ग्रहण करवाया । इसके साथ ही उपस्थित भक्तों को महा प्रसाद खिलाया गया।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *