Nitish Kumar ने तीर धनुष चलाने की जगह फेंक दिया…

Nitish Kumar ने तीर धनुष चलाने की जगह फेंक दिया…

पटना(PATNA): बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दशहरे के मौके पर गांधी मैदान में रावन दहन और रामलीला कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने तीर चलाकर सांकेतिक रूप से रावण दहन किया। हालांकि इस दौरान एक अप्रत्याशित घटना हो गई। दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जैसे ही तीर चलाने के लिए धनुष उठाया तो उनका तीर और धनुष दोनों हाथ से छूटकर नीचे गिर गया। यह पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया।

80 फीट का बनाया गया था रावण
गांधी मैदान में बिहार का सबसे ऊंचा 80 फीट का रावण बनाया गया था। इस दौरान मंच पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत तमाम नेता हाथ में तीर धनुष लिए हुए ते और एक साथ चलाने के लिए तैयार थे। लेकिन जैसे ही सीएम नीतीश कुमार तीर चलाने लगे उसी समय उनके हाथ से तीर और धनुष नीचे गिर गया। एक नजर में ऐसा लगा मानो कि सीएम ने तीर धनुष चलाने के बदले फेंक दिया हो। गौरतलब है कि यह 80 फीट का रावण का पुतला बनाया गया था जो कि खास तौर पर मैथिली लुक में नजर आया। रावण के इस अनोखे रूप ने दर्शकों को आकर्षित और इसके साथ ही मिथिला की सांस्कृतिक धरोहर को भी उजागर किया।

NEWSANP के लिए पटना से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *