संजय चौक हो रहे अंडर ब्रिज निर्माण कार्य मे बिलम्भ होने पर निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने किया निरिक्षण:30 अगस्त से सुगम होगा आवगमन NHI अधिकारी..

धनबाद(DHANBAD)निरसा। राष्ट्रीय राजमार्ग NHI संजय चौक अंडर ब्रिन निर्माण कार्यो में अनिमियता के शिकायत पर शक्रवार को अपने दर्जनो कार्यकताओ के साथ संजय चौक मैथन पहुँची निरसा भाजपा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता उन्होंने निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया

निरीक्षण के दौराण NHI द्वारा प्रस्तावित ITNL के प्रोजेक्ट मैनेजर राम शर्मा भी उपस्थित थे विधायक निर्माण कार्यो का हर क्षोर से निरीक्षण किया और आप पास के लोगो के समस्याओं से अवगत हुए,आस पास के लोगो का कहना हैं कि वर्षा के दिनों में अंडर पास ब्रिज निर्माण में जलजमाओ की समस्या उतपन्न होगी

इस समस्या पर प्रोजेक्ट मैनेजर राम शर्मा ने कहा कि अंडर ब्रिज में जल जमाव नही होगी वर्षा का पानी दक्षिण दिशा से निकाला जायेगा और मेढ़ा के रास्ते ड्रेन के जरिए पानी का निकास होगा,बारिश को देखते हुए कार्य मे तीब्रता लाते हुए आगामी 30 अगस्त तक कार्य पूरा कर लिया जायेगा और आम जनता के लिए राह सुगम हो जायेगा,

श्रीमती सेनगुप्ता ने कहा कि हमारे लोगो के निगरानी में कार्य हो रहा हैं कुछ शिकायते मिलने के बाद कार्य स्थल पर पहुँची हूँ संवेदक को जल्द से जल्द कार्य करने के लिए कहा गया हैं उन्होंने 30 अगस्त तक कार्य पूरा करने का आस्वासन दिया गया हैं और आस पास के लोगो को निर्माण कार्य के दौराण किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या ना हो जिसका पुरा ख्याल निर्माण कार्य मे लगे अधिकारी करेंगे,

विधायक ने यह भी कहा कि हम निर्माण कार्य का लगातार निरीक्षण करते रहेंगे जनता की हित मे कार्य हो इसका पूरा-पूरा ख्याल रखा जायेगा।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *