NIRSA:मैथन टोल के पास RSS एव बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने गौवंश से लदा दो वाहन को पकड़,03 युवक को किया पुलिस के हवाले…

NIRSA:मैथन टोल के पास RSS एव बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने गौवंश से लदा दो वाहन को पकड़,03 युवक को किया पुलिस के हवाले…

धनबाद (NIRSA): निरसा के मैथन ओपी क्षेत्र अंतर्गत टोल प्लाजा के समीप सोमवार की सुबह RSS और बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने गौवंशियों से लदा ट्रक को पकड़ लिया। साथ ही ट्रक चालक सहित अन्य दो सवार लोगों को भी पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया ट्रक पर कुल 07 लोग सवार थे और चार लोग भागने में सफल रहे…

इस संबंध में जानकारी देते हुए RSS और बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने कहा यह बहुद दुर्भाग्य है की हमारे देश में गौ हत्या पर पूर्णतः रोक लगे होने के बावजूद रोजाना दर्जनों छोटी बड़ी गाड़ियों से गौ की तस्करी हो रही है।

जिसके बाद उसको स्लाटर हाऊस में भेजा जा रहा है… वहीं पश्चिम बंगाल के रस्ते बंगलादेश के बूचड़खाना में पहुंचा दिया जाता है।

सोमवार की सुबह निरसा खुदिया फाटक के समीप एक ट्रक में से गाय की आवाज आई जो पूरी तरह से त्रिपाल से ढका हुआ था। जब रोकने का प्रयास किया तों उसमें से सात आठ लोग उतरकर मेरे साथ मारपीट की। उसके बाद घटना की सुचना अन्य साथियों को दी गई। जिसके बाद सभी ने मैथन टोल के समीप उक्त ट्रक को पकड़ा । मगर उसमें से चार व्यक्ति भागने में सफल हो गए।
आपको बता दे की कुछ सप्ताह पूर्व निरसा में 15 गौवंश सड़क पर मरे एवं घायल पड़े हुए थे। जिसे भी प्रशासन द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया।जबकि धनबाद के वरीय पुलिस अधिकारी का सख्त निर्देश है की गोवंश का अवैध कारोबार धनबाद में चलने नहीं दिया जाएगा। उसके बाबजूद गौवंश तस्कर बेरोकटोक अपना धंधा चला रहे है। मैथन पुलिस ट्रक को जब्त कर थाने ले गई। RSS और बजरंग दल के कार्यकताओं की मांग है की इन तस्करों पर सख्त कार्रवाई हो..

बताया जाता है कि इस अवैध धंधे का नेटवर्क यूपी,बिहार,झारखंड एव पश्चिम बंगाल तक फैला हुआ हैं जहां प्रतिदिन दर्जनों छोटी बड़ी वाहनों में ठुस ठुस गौ वंशों को कत्लखानों में भेजा जा रहा हैं..

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट,..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *