नई दिल्ली(NEW DELHI): भारत सरकार की एक प्रतिष्ठित नवरत्न कंपनी, NHPC लिमिटेड में एक महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। दिनांक 4 सितम्बर को भुपेंद्र गुप्ता ने कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD) का पदभार ग्रहण किया।

इस विशेष अवसर पर, बीआईटी सिन्दरी के 1978 बैच के पूर्व छात्र, शशांक शेखर गरूरयार ने बिटसा (BITS Alumni Association) की ओर से गुप्ता को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और उनकी नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।

पदभार ग्रहण करने के बाद, गुप्ता ने बीआईटी सिन्दरी और बिटसा परिवार द्वारा दिए गए सम्मान के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए बहुत मायने रखता है।
इस सम्मान से पता चलता है कि पूर्व छात्रों के बीच आपसी संबंध कितने मजबूत हैं और वे अपने संस्थान के गौरव को कैसे बनाए रखते हैं। श्री गुप्ता के नेतृत्व में NHPC लिमिटेड से ऊर्जा क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद है।
NEWSANP के लिए नई दिल्ली से ब्यूरो रिपोर्ट

