NH-19 पर खड़ी मौत, क्या फिर बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है प्रशासन?

NH-19 पर खड़ी मौत, क्या फिर बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है प्रशासन?

धनबाद(DHANBAD): धनबाद जिले के निरसा क्षेत्र में इस समय एक बड़ी अनहोनी की आशंका मंडरा रही है। कोलकाता–दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग NH-19 पर पिछले चार दिनों से एक दुर्घटनाग्रस्त बस सड़क किनारे लावारिस हालत में खड़ी है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि अब तक उसे हटाने को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

इस मामले में स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ NHAI, NH-2 प्रबंधन और ट्रैफिक पुलिस की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। यह मार्ग देश के सबसे व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्गों में शामिल है, जहां दिन-रात भारी वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में सड़क किनारे खड़ी यह क्षतिग्रस्त बस कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह लापरवाही सीधे तौर पर आम लोगों की जान से खिलवाड़ है। खासकर कोहरे, अंधेरी रात और तेज रफ्तार वाहनों के बीच यदि कोई वाहन इस बस से टकराता है, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी?

लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द बस को हटाने और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। अब देखना यह है कि प्रशासन समय रहते चेतता है या फिर किसी बड़े हादसे के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *