NEWS ANP EMPACT: कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने गोधर काली बस्ती की पीड़िता गायत्री कुमारी और परिजनों मिलकर उनका हाल-चाल जाना , जिला प्रशासन से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग…

धनबाद(DHANBAD): गुरुवार 13 जून को धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने केंदुआडीह थाना क्षेत्र के गोधर काली बस्ती की गायत्री कुमारी के परिजनों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना, तथा उन्हें आश्वस्त किया कि कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है, किसी भी हाल में किसी से डरने और दबने की जरूरत नहीं है,

जिन लोगों ने भी उनके परिवार के साथ मारपीट की है दोषियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी होगी और उन पर उचित कानूनी कार्रवाई होगी । यह भी बताया गया कि गायत्री कुमारी के परिवार पर हमला किया गया तथा गायत्री कुमारी को राह चलते छेड़ने का कार्य किया गया है…

विगत 4 फरवरी को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी गोधर काली बस्ती में गायत्री कुमारी से मिलकर गरीबी और रोजगार से संबंधित महत्वपूर्ण विषय पर साक्षात्कार किए थें जिसके कारण अपराधियो द्वारा गायत्री कुमारी के परिवार के साथ मारपीट किया था।

इन सभी मामलों को लेकर धनबाद जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने धनबाद जिला के SSP एचपी जनार्दन से दूरभाष पर बात किया, वरीय पुलिस अधीक्षक ने आश्वस्त किया है कि दोषियों पर अभिलंब कार्रवाई की जाएगी तथा पीड़ित परिवार को प्रशासन इंसाफ दिलवाकर जान माल की रक्षा करेगी ।

जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहां की कांग्रेस पार्टी अपने हर एक कार्यकर्ता के साथ मजबूती से खड़ी है और जो कोई भी राजनीतिक दुर्भावना से किसी भी कांग्रेस पार्टी के सच्चे सिपाही पर हमला करेगा उसकी रक्षा और सुरक्षा के लिए पूरा कांग्रेस परिवार उनके साथ 24 घंटा खड़ा है, दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करवाया जाएगा और प्रशासन से परिवार की सुरक्षा की मांग की गई है।

मौके पर धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, झारखंड प्रदेश सचिव वैभव सिन्हा,नवीन सिंह,एनएसयूआइ जिलाध्यक्ष गोपाल कृष्णा चौधरी, केंदुआ नगर अध्यक्ष जय प्रकाश चौहान,आलम, एनएसयूआइ झरिया नगर अध्यक्ष देवेंद्र पासवान समेत दर्जनों कांग्रेस नेता गण उपस्थित थे।

काली बस्ती में आतंक फैलाने वालों पर अविलंब कड़ी कार्रवाई करें प्रशासन अनुपमा सिंह

दिनांक 12 जून को गोधर स्थित काली बस्ती में जिस प्रकार से गायत्री कुमारी के परिजनो के साथ खुलेआम लाठी डंडे इट पत्थर के साथ जानलेवा हमला मारपीट धमकी एवं भयादोहन का प्रयास किया गया है यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा चुनाव जीतते है ढुल्लू महतो के समर्थको के मनोबल साहस इतना बढ़ गया है की खुलेआम आतंक का माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है मैं अभी 2 दिनों से रांची में समीक्षा बैठक में आई हुई हूं दूरभाष से मैंने उपयुक्त धनबाद एवं वरीय आरक्षी अधीक्षक को अविलंब दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है इसकी पुर्नवृत्ति ना हो पीड़ित परिवार को सुरक्षा के साथ-साथ न्याय मिले और उसे परिवार का पलायन न हो उक्त बच्ची का साक्षात्कार राहुल जी के साथ मैंने वीडियो में देखा था जिसमें उसे बच्ची ने किस प्रकार से अपना भरण पोषण इस महंगाई मैं कठिन परिश्रम करके करते आ रहे हैं पूरे विश्व में इस साक्षात्कार को लोगों ने सराहा बच्ची ने धनबाद का नाम रोशन किया और उस परिवार पर दहशतगर्दी निंदनीय है पूरा कांग्रेस परिवार इस बच्ची के साथ खड़ा है

NEWS ANP के लिए नितेश और सोनू के साथ कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *