नव विवाहिता की श्रीराम प्लाजा में चाकू मारकर हत्या, टाटा एआईए म्युचुअल फंड के ऑफिस में कुर्सी से टिका मिला शव…

धनबाद (DHANBAD):मनईटांड़ 25 वर्षीय नवभाहिता निशा की चाकू मांग कर हत्या कर दी गई बस्ती के सिंघाड़ा तालाब के पास रहने वाली युवती का शव सोमवार को बैंक मोड के श्री राम प्लाजा में टाटा आई म्युचुअल फंड के ब्रांच ऑफिस में मिला शव एक कुर्सी से टिका हुआ था। मृतका के पीठ पर गहरा जख्म था और मुंह खुला हुआ था

खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। परिजनों ने कंपनी के ब्रांच मैनेजर नीरज आनंद पर हत्या करने का आरोप लगाया है।बैंक मोड पुलिस ने धांगी मोड़ स्थित नर्मदा अपार्टमेंट में नीरज के फ्लैट में छापेमारी की पर वह नहीं मिला।

वही खबर मिलने पर मृतिका के पति रांची से धनबाद पहुंचे और पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए आरा चले गए पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक मृतिका के पीठ पर धारदार हथियार से वार किया गया था।

जिससे फेफड़े फट गए थे और खून भर गया था शव मिलने के 20 घंटे पहले हत्या के आशंका जताई गई थी।पिता दीपक कुमार भगत ने बैंक मोड़ थाने में ब्रांच मैनेजर नीरज आनंद पर हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।

पिता दीपक ने बताया की बेटी निशा की शादी 7 दिसंबर 2022 को रांची में सरकारी जॉब करने वाले युवक से हुई थी वह दो दिन पहले ही सहेली की शादी में शामिल होने धनबाद आई थी खुश लग रही थी।

रविवार को शॉपिंग के लिए उसे बैंक मोड में छोड़ा था शाम 5:00 बजे तक घर नहीं लौटी तो फोन किया कॉल रिसीव नहीं किया तो काफी ढूंढने पर भी पता नहीं चला तो पुलिस को शिकायत की जांच में निशा का मोबाइल लोकेशन श्रीराम प्लाजा के आसपास मिला वहां जाने पर पता लगा कि रविवार की छुट्टी के बावजूद म्युचुअल फंड कंपनी का ऑफिस दिन में खुला था।

रात करीब 8:00 बजे परिजनों ने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया पर ऑफिस नहीं खुला था सोमवार की सुबह में परिजन फिर वहां पहुंचे राहुल नमक कमी को बुलाकर ऑफिस खुलवाया तो निशा का शो कंपनी के अंदर मिला।

News ANP के लिए अंजली चक्रवर्ती की रिपोर्ट….

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *