मधुबन कोल वाशरी प्रबंधन के बीच वाशरी के सभागार में समझौता वार्ता संपन्न हुआ।..

संयुक्त मोर्चा मधुबन कोल वाशरी शाखा द्वारा 18 सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त मोर्चा के नेताओ एवं मधुबन कोल वाशरी प्रबंधन के बीच वाशरी के सभागार में समझौता वार्ता संपन्न हुआ।

समझौता वार्ता में प्रबंधन की ओर से परियोजना पदाधिकारी पी कुमार, सेप्टी अधिकारी देवेन्द्र कुमार, असैनिक पदाधिकारी पी सी दास टेकलाल महतो एवं संयुक्त मोर्चा की ओर से बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के सचिव धनंजय महतो, एटक के सचिव जगदीश साव, राष्ट्रीय कोलियरी मज़दूर यूनियन के सचिव कामख्या नारायण सिंह,

धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ के सचिव सौरव सुमन, जनता मज़दूर संघ के सचिव परमेश्वर भुईया, सीटू के अध्यक्ष सीता राम कर्मकार फोरमैन अजय कुमार, बैजनाथ महतो, धनराज महतो,आदि शामिल थे। वार्ता में कहा गया कि श्रमिको का बर्ष2023-24 के बार्षिक बोनस की पर्ची देने, महिला और पुरुष कर्मियों के लिए अलग अलग शौचालय, मधुबन कोलवाशरी में शुद्ध पेयजल की बेवस्था करने समेत , वाशरी में बायु प्रदूषण को रोका जाय समेत कई अन्य मुद्दे पर सकारात्मक वार्ता सम्पन्न हुआ।

NEWS ANP के लिए बाघमारा से धर्मेन्द्र रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *