NDRF की टीम ने केंदुआडीह के नया धोड़ा में सबसे ज्यादा 1680 PPM गैस रिसाव की मात्रा किया रिकार्ड…

NDRF की टीम ने केंदुआडीह के नया धोड़ा में सबसे ज्यादा 1680 PPM गैस रिसाव की मात्रा किया रिकार्ड…

धनबाद(DHANBAD):रांची से NDRF के कमांडेंट सुनील कुमार सिंह के निर्देश पर डिप्टी कमांडेंट विनय कुमार के नेतृत्व में NDRF की टीम जाँच में केंदुआडीह पहुंची है. टीम ने यहां केंदुआडीह क्षेत्र के राजपूत बस्ती, नया धोड़ा, मस्जिद मोहल्ला व अन्य आसपास के क्षेत्र में गैस रिसाव की जाँच की. डिप्टी कमांडेंट विनय कुमार ने बताया कि आंकड़े चौकाने वाले हैं. उन्होंने कहा कि कई स्थलों में जाकर गैस रिसाव की जाँच की गई. जिसमे नया धोड़ा में 1680 ppm कार्बन मोनो ऑक्साइड की मात्रा पायी गई है जोकि खतरनाक है. यह जहरीला गैस है जोकि आदमी के हीमोग्लोबिन में मिल जाता है जिससे व्यक्ति को सांस की प्रॉब्लम शुरू हो जाती है.

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *