NDA के पक्ष में है जनता का मन और मिजाज : डा. लंबोदर महतो…

NDA के पक्ष में है जनता का मन और मिजाज : डा. लंबोदर महतो…


रांची (RANCHI): गोमिया विधायक ने एक बार फिर जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरने का दिलाया भरोसा ….गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि आजसू पार्टी ने हमें दूसरी बार गोमिया विधानसभा क्षेत्र की जनता का सेवा करने का अवसर दिया है। हम जन आकांक्षाओं पर खरा उतरेंगे। लोगों का पुनः भरपूर मान- सम्मान प्यार स्नेह व आशीर्वाद मिलेगा। ऐसा हमें विश्वास और भरोसा है..

उन्होंने गोमिया में आजसू पार्टी की बैठक में यह उदगार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता कमर कस कर तैयार हो जाएं जनता का मन व मिजाज पूरी तरह से आज एनडीए गठबंधन के पक्ष में बन चुका है..

बैठक में गोमिया प्रखंड के विभिन्न पंचायत से आए आजसू पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अपने -अपने संबोधन में कहा कि हम सब जनता के दरवाजे तक जाएंगे। जनता का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे एनडीए की गारंटी पर जनता को विश्वास है। बैठक में संतोष साव, संदीप स्वर्णकार, महेश महतो, पूनम देवी, नारायण महतो, दीना राम सोरेन, विक्रम साव, विनय साव, मिन्हाज अंसारी डालचंद महतो, अनिल यादव, पूरण महतो, एसएन श्रीवास्तव ,विपिन नायक, कालेश्वर रविदास, चंपा देवी, संदीप सिंह, कुलदीप प्रजापति, धनेश्वर सोरेन, दिलू महतो, अंकेश्वर महतो व धनेश्वर महतो सहित सैकड़ो लोग शामिल हुए..

NEWSANP के लिए रांची से विनोद सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *