NCP MLA कमलेश सिंह बेटे के साथ BJP में होंगे शामिल…

NCP MLA कमलेश सिंह बेटे के साथ BJP में होंगे शामिल…

रांची ( RANCHI) : हुसैनाबाद के NCP विधायक कमलेश सिंह भाजपा में शामिल होंगे। कमलेश सिंह आगामी तीन अक्टूबर को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में BJP का दामन थामेंगे। कमलेश के साथ उनके बेटे सूर्या भी BJP ज्वॉइन करेंगे। असम के मुख्यमंत्री और भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमांत बिस्वा सरमा सहित पार्टी के शीर्ष नेताओं के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

यहां याद दिला दें कि कमलेश सिंह गुजरे 27 सालों से NCP के साथ जुड़े हुये थे। हाल के दिनों मे NCP में हुई दो फाड़ के बाद वे एनसीपी अजीत गुट के साथ जुड़ गये थे। पिछले दिनों हिमांता ने उनको असम आने का न्योता दिया था। कमलेश सिंह ने वहां हिमांता से मुलाकात की और भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया। हिमांता ने इस संदर्भ में एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल से भी बात की और इस बातचीत के बाद कमलेश सिंह का भाजपा में शामिल होने का मार्ग प्रशस्त हुआ।

NEWS ANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *