NAC मार्केट शहरपुरा के व्यापारी चेंबर सदस्य जितेंद्र कुमार का निधन…

NAC मार्केट शहरपुरा के व्यापारी चेंबर सदस्य जितेंद्र कुमार का निधन…

सिंदरी(SINDRI):NAC मार्केट शहरपुरा के व्यापारी चेंबर सदस्य जितेंद्र कुमार का निधन आज तड़के 3 .30 बजे उनके निवास स्थान पर हो गया उनकी उम्र लगभग 60 वर्ष की थी। वह काफी दिनों से लीवर की बीमारी से पीड़ित थे। बाजार के अंदर शॉप नंबर 147 पुष्पांजलि पूजा भंडार के नाम से प्रतिष्ठान है। उनके पुत्र भीष्म भारतीय राय फिलहाल इस दुकान को चला रहे है। इनका यह पूजा भंडार वर्षों पुराना है ।

उनके निधन की खबर सुनकर पूरे बाजार में शोक की लहर दौड़ गई। सिंदरी चेंबर के सदस्यों ने इनको श्रद्धांजलि दी है। श्रद्धांजलि देने वालों में अध्यक्ष दीपक कुमार दीपू सचिव संजय प्रसाद कोषाध्यक्ष दिलीप रिटोलिया दिनेश सिंह, राकेश सोनी, कृष्ण अग्रवाल, सीमित सिंह, दीपक दे, बासुकी नाथ सिंह, उमाशंकर, प्रभु जी, भरत गोसाई, ओमियो मंडल, मोहम्मद रियाज, गोवर्धन दे, भारत प्रसाद, उस्मान, मदन मंडल, तारणि दत्ता और भी काफी संख्या में व्यवसाई थे।

NEWSANP के लिए सिंदरी से भोला बाउरी की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *