एक्यूप्रेशर परिषद झारखंड शाखा टाटीसिलवे के प्रांगन मेंमुनगा डाली लगाया गया..

राँची(RANCHI): । राजधानी राँची के नामकुम प्रखंड अंतर्गत एक्यूप्रेशर परिषद झारखंड शाखा टाटीसिलवे रांची के द्वारा पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक्यूप्रेशर परिषद प्रदेश सचिव डॉ मधुसूदन पांडे के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया जिसमें पीपल बर नीम शरीफा अमरूद अशोक कर्नल शमी शूटिं के कई एक पौधे लगाए गए ।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया । स्वर्गीय बृज बिहारी पांडे की पुण्यतिथि के उपलक्ष में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया । डॉक्टर मधुसूदन पांडे ने कहा की एक्यूप्रेशर और पर्यावरण का बहुत ही गहरा नाता है जैसे मिट्टी जल अग्नि और हवा पर्यावरण के लिए आवश्यक है इस तरह शरीर को संतुलित करने के लिए इनका रहना आवश्यक है ।

उपस्थित लोगों ने शपथ लिया पर्यावरण को बचाने के लिए मौके पर डॉक्टर ललिता कुमारी डॉ प्रीति कुमारी विजय लिंडा जगन्नाथ महतो अखिल पाठक राम बालक सिंह भोलानाथ ठाकुर अशोक कुमार पांडे परी कुमारी तारा डॉ नरेश महतो व अन्य लोग मौजूद रहें ।

News ANP के लिए राँची से अर्जुन की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *