MP ढुल्लू महतो के साथ व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल BCCL सीएमडी से मिला.. जेम पोर्टल और बोनस पर हुई चर्चा..

MP ढुल्लू महतो के साथ व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल BCCL सीएमडी से मिला.. जेम पोर्टल और बोनस पर हुई चर्चा..

धनबाद (DHANBAD)बुधवार को सांसद ढुल्लू महतो के साथ एक प्रतिनिधि मंडल बीसीसीएल के सीएमडी समीरन दत्ता और तकनीकी निदेशक संजय सिंह और डीपी से मिला और जेम पोर्टल से स्थानीय व्यापारियों के लिये पाँच लाख तक सुरक्षित करने की माँग रखी… सांसद ढुल्लू महतो ने कहा वे इस मसले को दिल्ली में उठाएंगे.

बीसीसीएल कर्मचारियों के बोनस पर सांसद ने सीएमडी से कहा की इसे जल्द दिलाएं ..जिससे बाज़ार की स्तिथि में सुधार होगी और कर्मचारियों को पूजा से पहले बोनस मिल जाएं जिससे उन्हें खरीदारी में सुविधा होगी सीएमडी समीरन दत्ता ने कहा कि 29 सितम्बर को निर्णय हो जाएगा उसके बाद बोनस दे दी जाएगी… बैठक में सांसद ढुल्लू महतो ,सीएमडी समीरण दत्ता ,डायरेक्टर पर्सनल और डायरेक्टर टेक्निकल तथा ज़िला चेंबर के पूर्व अध्यक्ष राजेश गुप्ता तथा कतरास चेंबर के अध्यक्ष विजय तुलस्यान उपस्थित थे…

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *