MP:DYSP पूजा पांडे गिरफ़्तार.हवाला कारोबारी से 2.96cr.की “लूटकांड”डील पड़ा मंहगा..11पुलिस कर्मी सस्पेंड.

MP:DYSP पूजा पांडे गिरफ़्तार.हवाला कारोबारी से 2.96cr.की  “लूटकांड”डील पड़ा मंहगा..11पुलिस कर्मी सस्पेंड.

मध्यप्रदेश (Senior Dysp Pooja Pandey arrested:)मध्य प्रदेश पुलिस की डीएसपी पूजा पांडेय बेहद चर्चा में हैं. सिर्फ पूजा ही नहीं, उनके अधीन काम करने वाले थाना प्रभारी से लेकर 11 पुलिसकर्मी नौकरी से सस्पेंड हो चुके हैं. यही नहीं, महिला पुलिस अफसर समेत 11 लोगों पर डकैती और अपहरण की धाराओं में FIR तक दर्ज हुई है ,हवाला कारोबारी से लूट के मामले में सिवनी डीएसपी पूजा पांडे को गिरफ्तार कर लिया गया है। हवाला कारोबारी से हुई डील फेल होने के कारण मामला हुआ उजागर..

आधे तुम रखो, आधे हम… डीएसपी मैडम ने हवाला के 3 करोड़ बांटे, फिर भी ₹25 लाख पर डोली नीयत..फिर खेल हुआ खराब.”

दरअसल MP के सिवनी जिले में डीएसपी पूजा पांडेय और उनके साथ 11 पुलिसकर्मियों पर हुई बड़ी कार्रवाई के पीछे की पूरी कहानी बेहद चौंकाने वाली है. ₹2.96 करोड़ की हवाला रकम लूटने के बाद रकम बांटने का समझौता हुआ, लेकिन ₹25 लाख की हेराफेरी ने पूरे पुलिस विभाग को कटघरे में खड़ा कर दिया.

बताया जाता है कि डीएसपी पूजा और उनकी सहयोगी पुलिस टीम पर आरोप है कि हवाला के डेढ़ करोड़ रुपए दाब लिए। फिर 25 लाख रुपए को लेकर भी पच्चीसी खेल गईं। यह पच्चीसी पूजा पांडे और अन्य पुलिसकर्मियों के लिए महंगा साबित हुआ। हवाला करोबारी ने हम तो डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे की तर्ज पर काम किया। पूरे घटना की जानकारी सीनियर अधिकारियों को दे दी। खबर सामने आने के बाद सिवनी से लेकर भोपाल तक हड़कंप मच गया। अब सीएम मोहन यादव ने मामले में सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

दरअसल, 8-9 अक्टूबर की रात DSP पूजा पांडे को यह खबर मिली कि सिवानी के हवाला कारोबारी कार से रुपए लेकर महाराष्ट्र जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद DSP ने बंडोल थाना प्रभारी को क्रेटा गाड़ी को फॉलो करने के निर्देश दिए। कुछ देर बाद DSP खुद भी कॉन्स्टेबल को लेकर मौके पर पहुंच जाती हैं। कथित तौर पर यह कहा जा रहा है कि पुलिस ने जब कारोबारी की क्रेटा गाड़ी रुकवाई तो उसमें करीब 2 करोड़ 96 लाख रुपए नगद थे। इसे पुलिसकर्मियों ने लूट लिया…

कारोबारी पहुंचा कोतवाली थाना..

लूट की वारदात से घबराए कारोबारी सिवनी स्थित कोतवाली थाने में पहुंचा। कोतवाली थाने में पूरी कहानी सुनाई। थाना प्रभारी ने पूरी बात सुनी। इस दौरान डीएसपी पूजा पांडे भी वहां पहुंच जाती हैं। कोतवाली थाना पूजा पांडे के अधीन ही आता है।

50- 50 का डील..फिर उसमें खेला हो गया..

कारोबारी को बुलाकर DSP पूजा पांडे उसके साथ डील करने लगती हैं। पूजा पांडे और कारोबारी के बीच 50-50 की डील हुई है। मतलब आधे पैसे हवाला कारोबारी को देनी थी और आधे पुलिस की टीम रखती। डील पक्की हो गई और कारोबारी भी इस लफड़ा में नहीं उलझना चाहता था। कारोबारी की गाड़ी में आधे रुपए रखवाए और उसे रवाना कर दिया।

25 लाख रुपए कम निकले..

कारोबारी रुपए और गाड़ी लेकर निकल गया। रास्ते में उसने रुपए गिनने शुरू किए तो तय रकम से 25 लाख रुपए कम थे। डील के हिसाब से हवाला करोबारी को एक करोड़ 48 लाख रुपए मिलने थे। इसके बाद लौटकर वह पुलिस अधिकारियों के पास पहुंचा तो उल्टे उसे हड़का भगा दिया। इसके बाद हवाला कारोबारी का दिमाग सनक गया..

मध्यप्रदेश पुलिस विभाग के सीनियर अधिकारियों को दे दी सूचना..

डीएसपी पूजा पांडे और अन्य कनीय पुलिस अधिकारियों ने हवाला कारोबारी के साथ धोखाधड़ी की थी। इस बात से वह उखड़ा हुआ था। साथ ही ठान लिया कि अब जो होगा देखा जाएगा। इसके बाद उसने पुलिस के सीनियर अधिकारियों को यह खबर दे दी। इसके बाद पुलिस महकमे में अगले दिन हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस लूट की राशि 2.70 करोड़ रुपए बता रही है।

सीएम मोहन यादव के आदेश पर दर्ज हुआ केस..

मामला सामने आने के बाद पहले आरोपी पुलिसकर्मियों और DSP पूजा पांडे को सस्पेंड किया गया था। अब सीएम मोहन यादव के निर्देश पर सभी के ऊपर डकैती का केस दर्ज किया है। साथ ही DSP पूजा पांडे समेत पांच पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है..

वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच का जिम्मा सिवनी पुलिस को नहीं दिया गया है। जबलपुर पुलिस की टीम घटना की जांच कर रही है। आगे चलकर और भी कार्रवाई हो सकती है। जबलपुर रेंज के IG खुद केस की मॉनिटरिंग कर रहे हैं..मामले को लेकर मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है..

NEWS ANP के लिए मध्यप्रदेश से ब्यूरो रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *