मोदी बरनवाल समाज ने धूमधाम से किया अहिबरन जयंती सह परिवार मिलन समारोह का आयोजन..

गिरिडीह(GIRIDIH): बरनवाल मोदी विकास मंच ने बेंगाबाद के सोनबाद में बरनवाल समाज के पुरोधा महाराज अहिबरन की जयंती मंगलवार को धूमधाम से मनाया।

मोदी बरनवाल विकास मंच के इस एक दिवसीय महाराज अहिबरन जयंती सह परिवार मिलन समारोह की शुरुवात सोनबाद में पहले शोभा यात्रा निकाल कर किया गया।

जिसमे बड़ी संख्या में समाज की महिलाओं के साथ युवा, बच्चे और समाज के गणमान्य लोग शामिल हुए। करीब एक किलोमीटर के इस शोभा यात्रा में समाज के लोगो द्वारा महाराज अहिबरन के साथ बरनवाल समाज के जयकारे भी खूब लगाए जा रहे थे।

शोभा यात्रा इस दौरान वापस आयोजन स्थल पहुंच कर समाप्त हुआ। जहा देशभक्ति और भजनों पर समाज की बेटियों ने एक से बढ़कर एक नृत्य पेश किया।

समाज के जिला अध्यक्ष देवानंद बरनवाल के नेतृत्व में हुए इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में बेटियों और नन्ही बच्चियों के नृत्य ने मौजूद लोगो को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान बच्चियों द्वारा सामूहिक नृत्य पेश किया गया। तो एकल नृत्य पेश कर बच्चियों ने खूब वाह वाही बटोरी।

NEWS ANP के लिए गिरिडीह से अजय चौरसिया की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *