BJP लोस प्रत्याशी ढुल्लू के खिलाफ सरयू राय का हल्ला बोल,कहा..वर्ष 2022 में ढुल्लू महतो के पुत्र के नाम पर 2.06 करोड़ में खरीदी गई तीन भूखंड..क्या पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व व प्रदेश प्रभारी इस पर स्पष्टीकरण देंगे..?

जमशेदपूर(JAMSHEDPUR) जमशेदपुर पुर्व विधायक सरयू राय ने एक बार फिर धनबाद लोकसभा प्रत्याशी ढुलू महतो के खिलाफ मोर्चा खोला है, बुधवार को भाजपा के झारखंड प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी एवं अन्य राष्ट्रीय/राज्य नेताओं को उनके धनबाद से घोषित प्रत्याशी के बारे में अपने अद्यतन ज्ञानकोश से कतिपय जानकारियां उपलब्ध कराते हुऐ बताया की धनबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के घोषित प्रत्याशी ढुलू महतो के सुपुत्र प्रशांत कुमार के नाम पर वर्ष 2022 में 2.06 करोड़ के सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर खरीदे गये तीन भूखंडों के बारे में है। इन भूखंडों की रजिस्ट्री के दस्तावेज की प्रति उपलब्ध कराते हुऐ आगे बताया की, इस सूचना में इन भूखंडों का म्यूटेशन करने के लिए वहां के अंचलाधिकारी कार्यालय में की जा रही कार्रवाई के बारे में आधिकारिक दस्तावेज सार्वजनिक कर रहा हूं।

इन दस्तावेजों की प्रतियां संलग्न हैं। तीन अलग-अलग की गई रजिस्ट्रियों के अनुसार, खरीदे गये भूखंडों का क्षेत्रफल करीब 80 डिसमील है। ये भूखंड धनबाद के नवाडीह में स्थित हैं। भूखंडों की खरीद और भुगतान किया हुआ स्टांप शुल्क का ब्यौरा निम्नवत हैः-

  1. भूखंड संख्या -1
    ख़रीद की तिथि – 5 जनवरी 2022
    भूखंड का क्षेत्रफल – 16 डिसमील
    भूखंड का पता – मौजा-नवाडीह, सर्किल-धनबाद
    भूखंड की क़ीमत – ₹ 46,75,000
    स्टाम्प शुल्क भुगतान – ₹ 1,87,000
    भूखंड का क्रेता – प्रशांत कुमार, उम्र – 21 वर्ष अभिभावक – ढुल्लू महतो, ग्राम- चिटाही, पो॰ – टुंडू, थाना – बरोरा, बाघमारा, जिला-धनबाद.
    भूखंड विक्रेता – कामख्या नारायण सिंह, अंबिकापुरम, एलसी रोड, धनबाद.
    खाता नंबर 36 और 50
    प्लॉट नंबर 1623, 1672, 1624
  2. भूखंड संख्या – 2
    ख़रीद की तिथि – 24 जनवरी 2022
    भूखंड का क्षेत्रफल – 56 डिसमील
    भूखंड का पता – मौजा नवाडीह, सर्किल-धनबाद
    भूखंड की क़ीमत – ₹ 1,36,36,000
    स्टाम्प शुल्क भुगतान – ₹ 5,45,450
    भूखंड का क्रेता – प्रशांत कुमार, उम्र – 21 वर्ष अभिभावक – ढुल्लू महतो, ग्राम- चिटाही बस्ती,पो॰ – टुंडू, थाना – बरोरा, बाघमारा, जिला-धनबाद.
    भूखंड विक्रेता – कामख्या नारायण सिंह एवं आशा देवी, अंबिकापुरम, एलसी रोड, धनबाद.
    खाता नंबर 50
    प्लॉट नंबर 1624 और 1626
  3. भूखंड संख्या – 3
    ख़रीद की तिथि – 29 अप्रैल 2022
    भूखंड का क्षेत्रफल – 8 डिसमील
    भूखंड का पता – मौजा-नवाडीह, सर्किल-धनबाद
    भूखंड की क़ीमत – ₹23,40,000
    स्टाम्प शुल्क भुगतान – ₹ 93,600
    भूखंड का क्रेता – प्रशांत कुमार, उम्र – 21 वर्ष अभिभावक – ढुल्लू महतो, ग्राम- चिटाही, पो॰ – टुंडू, थाना- बरोरा, बाघमारा, जिला-धनबाद.
    भूखंड विक्रेता – नारायण मंडल, करोयाटांड, बर्ली अड्डा, धनबाद.
    खाता नंबर 104
    प्लॉट नंबर-1624 और 1674
    इन भूखंडों की सरकारी दर पर कीमत और स्टांप शुल्क के भुगतान का ब्यौरा सुलभ जानकारी हेतु निम्नवत हैः-
    क. भूखंड की सरकारी दर पर क़ीमत – ₹. 46,75,000
    ख. भूखंड की सरकारी दर पर क़ीमत – ₹ 1,36,36,000
    ग. भूखंड की सरकारी दर पर क़ीमत – ₹ 23,40,000
    अ. तीन भूखंडों की सरकारी दर पर कुल कीमत (क+ख+ग) ₹ 2,06,51,000

क. स्टाम्प शुल्क भुगतान – ₹ 1,87,000
ख. स्टाम्प शुल्क भुगतान – ₹ 5,45,450
ग. स्टाम्प शुल्क भुगतान – ₹ 93,600
(आ) कुल स्टांप शुल्क भुगतान का जोड़ (क+ख+ग)- ₹. 8,26,050
सरकारी दर पर भूखंडों की कुल कीमत (अ) और कुल स्टांप शुल्क भुगतान (आ) के ब्यौरों का
जोड़ =अ+आ= 2,06,51,000

स्टाम्प ड्युटी भुगतान 8,26,050
भुगतान का कुल जोड़ – ₹. 2,06,51,000 + ₹. 8,26,050=₹.2,14,77,050 (₹. दो करोड़ 14 लाख 77 हजार 50)
उपर्युक्त भूखंडों के रजिस्ट्रेशन के उपरांत स्थानीय अंचल कार्यालय में उनके म्यूटेशन के लिए हो रही कार्रवाई के सरकारी दस्तावेजों की आधिकारिक प्रतियां संलग्न हैं, जिनके साथ उपर्युक्त विवरण के कई तथ्यों का मिलान भी किया जा सकता है।

भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं, खास कर झारखंड प्रदेश के प्रभारी को उपर्युक्त ज्ञानकोश में निहित सूचनाओं पर अपने ज्ञान के अनुसार स्पष्टीकरण देना चाहिए और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की उक्तियों के अनुरूप प्रभारी की भूमिका का निर्वाह करना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि इसमें से कतिपय जानकारियां दो वर्ष पूर्व झारखंड के कतिपय प्रमुख अखबारों में संक्षेप में प्रकाशित हो चुकी हैं।

गौरतलब है कि इस मामले में बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो की ओर से अभी तक कोई सफाई बयान नहीं आया है…जाहिर है सरयू राय के आरोपों पर ढुल्लू महतो क्या जबाव देते है ये देखना दिलचस्प होगा…!

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट….

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *