धनबाद(DHANBAD): झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक श्री राज सिन्हा ने भारतीय संगीत जगत की महान एवं यशस्वी गायिका आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि आशा भोसले जी का निधन देश ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के संगीत प्रेमियों के लिए अत्यंत दुखद और स्तब्ध कर देने वाली खबर है।
सिन्हा ने कहा कि आशा भोसले जी अपनी मधुर, सुरमयी और भावपूर्ण आवाज़ के माध्यम से लाखों-करोड़ों दिलों में बसती थीं। उनके गीतों में एक अद्भुत गहराई, संवेदनशीलता और आत्मीयता थी, जो हर श्रोता के हृदय को स्पर्श करती थी। उन्होंने भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया और अपनी कला से संगीत जगत को समृद्ध किया।
उन्होंने आगे कहा कि आशा भोसले जी का समर्पण, जुनून और संगीत के प्रति उनका अथाह प्रेम आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा। उनके द्वारा संगीत की दुनिया में छोड़ी गई अमिट छाप को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
सिन्हा ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा उनके शोकाकुल परिवार और असंख्य प्रशंसकों को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति दें।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

