रांची (RANCHI): धनबाद MLA राज सिन्हा ने सोमवार को विधानसभा में थाना एवं ओपी को प्रभावी बनाने .पुलिस कर्मियों की रिक्त पदों पे नियुक्ति एवम बढ़ते अपराध पे नकेल कसने हेतु पुलिसिंग की व्यवस्था दुरुस्त करने के संबंध में सवाल उठाया.
सिन्हा ने गंभीर और महत्वपूर्ण प्रश्न के जवाब में सरकार के तरफ से आए जवाब को भ्रामक बताया.
विधायक सिन्हा ने सदन को वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए कहा कि नेशनल पुलिस कमिशन के मानक के अनुरूप न तो थानों का सृजन हुआ है.और न हीं ओ पी का सृजन हुआ.जितने भी थाने और ओ पी वर्तमान मे हैं वे सभी 90 के दशक से ही इस राज्य एवं धनबाद जिले में है.जबकि धनबाद की आबादी 30 लाख है जितने भी ओपी हैं अधिकतर किराए के मकान में चल रहे हैं ,उनके पास पूरी व्यवस्था नहीं है उनके पास मानव बल की कमी है जबकि झारखंड में वर्तमान में थाने ओपी एवं पुलिस कर्मियों के अनुपात में बेतहाशा, अप्रत्याशित अपराधिक घटनाओं मे वृद्धि हुई है…
पूरे राज्य में विधि व्यवस्था चरमराई हुई है…
80 प्रतिशत केस में अपराधी बरी हो जाते हैं. विधायक राज सिन्हा ने धनबाद में व्यापारियों, चिकित्सको, एवं अन्य से रंगदारी वसूली एवं धमकी की घटनाओं में वृद्धि का एवं अपराधियों पर अविलंब नकेल कसने का मामला उठाया.साथ ही पुलिस कर्मियों के रिक्त स्थान को भरने की मांग की ताकि आर्थिक अपराधियों पर लगाम लग सके.
NEWS ANP के लिए रांची से वी सिंह के साथ कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

